25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIS Trainee recruitment 2018 – इंजीनियर ट्रेनी, साइंस ग्रेजुएट ट्रेनी और डिप्लोमा ट्रेनी समेत 103 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

BIS Trainee recruitment 2018, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड ( BIS ) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, साइंस ग्रेजुएट ट्रेनी और डिप्लोमा ट्रेनी समेत कुल 103 रि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 8 Apr 2018, 1:54 PM IST

BIS

BIS Trainee recruitment 2018, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड ( BIS ) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, साइंस ग्रेजुएट ट्रेनी और डिप्लोमा ट्रेनी समेत कुल 103 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड ( BIS ) में रिक्त पदों का विवरणः

ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, पद : 43
योग्यता :मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से सिविल/स्ट्रक्चरल/जियोटेक्निकल/वाटर रिसोर्स/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/बायोमेडिकल/बायोटेक्नोलॉजी/केमिकल/टेक्सटाइल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक अथवा समकक्ष हो।
आयुसीमा : 01 जनवरी 2018 को अधिकतम आयु 35 वर्ष हो।
वेतनमान : 35,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

साइंस ग्रेजुएट ट्रेनी, पद : 22
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से नेचुरल साइंस/केमेस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी किया हो।
आयुसीमा : 01 जनवरी 2018 को अधिकतम आयु 35 वर्ष हो।
वेतनमान : 35,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

डिप्लोमा ट्रेनी, पद : 38
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/सिविल/इलेक्ट्रिकल/मेटालर्जी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
आयुसीमा : 01 जनवरी 2018 को अधिकतम आयु 35 वर्ष हो।
वेतनमान : 30,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड ( BIS ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट www.bis.gov.in पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर कॅरियर ऑपर्चुनिटीज ऑप्शन को क्लिक करें। क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- नये वेबपेज रिक्रूटमेंट/एडवर्टाइजमेंट/रिजल्ट ऑप्शन क्लिक करें। रिक्तियों से संबंधित पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर ट्रेनी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा।
- इसे अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथि :

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.bis.gov.in

BIS Trainee recruitment notification 2018:

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड ( BIS ) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, साइंस ग्रेजुएट ट्रेनी और डिप्लोमा ट्रेनी समेत कुल 103 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।