6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BPSC Exams 2023: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, 45000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए देखें डिटेल्स

BPSC Exams 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 जारी कर दिया है। बीपीएससी के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 में होने वाली एग्जाम डेट्स देख सकते हैं। बीपीएससी 69वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2023 को होगा।  

2 min read
Google source verification
bpsc_jobs.jpg

Bpsc exam calendar 2023 released

BPSC Exams 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 जारी कर दिया है। बीपीएससी के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 में होने वाली एग्जाम डेट्स देख सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किया गए कैलेंडर में आयोजित सभी परीक्षाओं और उनकी संबंधित परीक्षा तिथियों की जानकारी शामिल है। BPSC कैलेंडर सभी निर्धारित परीक्षाओं के लिए भर्ती की संख्या और नाम और परीक्षा की डेट्स शामिल हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार बीपीएससी 69वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2023 को होगा। इसके रिजल्ट 15 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य परीक्षा 9 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जा सकती है। एग्जाम की विस्तृत डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चैक कर सकते हैं।

बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023

बीपीएससी 69वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2023 को होगा। इसके रिजल्ट 15 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य परीक्षा 9 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जा सकती है। इसके अलावा बिहार 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 परीक्षा 04 जून 2023 को आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट 04 अगस्त को जारी किया जाएगा। जबकि मेन एग्जाम 08 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। अगर आप बिहार सरकार की ओर से आयोजित होने वाली आगामी परीक्षाओं की जानकारी विस्तृत रूप में देखना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NTPC recruitment: एनटीपीसी भर्ती के लिए 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, देखें यहां

बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 ऐसे चेक करें

उम्मीदवार इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के बारे में सभी विवरणों की जांच करने के लिए बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर की आधिकारिक पीडीएफ के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.inपर जाना होगा।
2. वेबसाइट की होम पेज पर बाई ओर सबसे नीचे BPSC Calendar 2023 की लिंक दिखेगी।
3. यहां इस लिंक पर क्लिक करते ही नया कैलेंडर ओपन हो जाएगा।
4. इस कैलेंडर में पिछली भर्तियों के लिए बची परीक्षाओं और देखी जा सकती है.
5. भविष्य की आवश्यकता के लिए आप इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी में UPSC की फ्री कोचिंग के लिए करें आवेदन