26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल रेलवे ने सांस्कृतिक कोटा के तहत वैकेंसी निकाली, करें आवेदन

रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने सांस्कृतिक कोटा के तहत वर्ष 2017-18 के लिए हार्मोनियम प्लेयर और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट प्लेयर के 2 पदों पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 18 Nov 2017, 3:52 PM IST

RRC

रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने सांस्कृतिक कोटा के तहत वर्ष 2017-18 के लिए हार्मोनियम प्लेयर और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट प्लेयर के 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 दिसम्बर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रेल में रिक्त पदों की भर्ती रेलवे भर्ती बोर्डों (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड / आरआरबी) के माध्यम से की जाती है। इस समय पूरे भारत में कुल 19 रेलवे भर्ती बोर्ड क्रियाशील हैं।


रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे में रिक्त पदों का विवरण:
हार्मोनियम प्लेयर: 1 पद
वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट प्लेयर (गिटार / कीबोर्ड): 1 पद


RRC, सेंट्रल रेलवे में सांस्कृतिक कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव: 12 वीं पास अथवा उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।

RRC, सेंट्रल रेलवे में सांस्कृतिक कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा:
18 से 28 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी गई है।)

RRC, सेंट्रल रेलवे में सांस्कृतिक कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और व्यावहारिक प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा।


सांस्कृतिक कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क:
जनरल और ओबीसी: रु 500/-
एससी/ एसटी/ एक्सएसएम/ पीडब्ल्यूडी/ महिला/ अल्पसंख्यक उम्मीदवार/ आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग: रु. 250/-


RRC, सेंट्रल रेलवे में सांस्कृतिक कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 15 दिसंबर 2017 तक वेबसाइट www.rrccr.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:
रोजगार सूचना क्रमांक: RRC CR 02/2017


महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रारंभिक तिथि:1 दिसंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2017

Railway recruitment Cell Notification 2017:

RRC, सेंट्रल रेलवे में सांस्कृतिक कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।