
Bihar Prohibition Constable exam Admit card released
CSBC 2023 Bihar Prohibition Constable exam: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार निषेध कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से अपने CSBC बिहार निषेध कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरने के बाद होगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 689 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कैंडिडेट्स को जन्म तिथि और फोटो के साथ पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट,कोई अन्य दस्तावेज ले जाना आवश्यक होगा।
14 मई को होगा एग्जाम
परीक्षा एक ही पारी में सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले सीएसबीसी ने बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए तारीख का ऐलान कर दिया था। जारी अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- NCERT CEE 2023: एनसीईआरटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल्स
बिहार प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?
1. केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
2. आपको होम पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, CSBC बिहार प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
3. उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर सकते हैं।
4. भविष्य के संदर्भ के लिए सीएसबीसी बिहार प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 की एक प्रति डाउनलोड करें और सहेजें।
Published on:
27 Apr 2023 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
