
DRDO Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। लेकिन ये भर्ती एक साल की फिक्स अवधि के लिए है। हालांकि, परफॉर्मेंस के आधार पर भर्ती की समयसीमा तीन सालों तक बढ़ाई जा सकती है। डीआरडीओ की इस भर्ती के तहत 21 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए रिटायर्ड अधिकारी या केंद्र सरकार की ओर से जारी विज्ञापन जारी होने के डेट से 3 महीने के अंदर केंद्र सरकार या स्वायत्त निकाय से रिटायर होने वाले हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास बीटेक/बीई/एम.एससी/ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
डीआरडीओ की इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। डीआरडीओ चेयर्स के पद पर चुने गए कैंडिडेट्स को 1,25,000 रुपये की सैलरी मिलेगी। वहीं डीओरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप के पद पर चुने गए कैंडिडेट्स को 1,00,000 रुपये का वेतन मिलेगा। डीओरडीओ फेलोशिप के पद पर 80,000 रुपये की सैलरी निर्धारित की गई है।
डीआरडी की इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर को जारी की गई थी। नोटिस जारी होने के 30 दिन के भीतर आवेदन फॉर्म जारी किया जा सकता है। रिक्त पदों की संख्या को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता। वहीं आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलत जानकारी देने वाले कैंडिडेट का फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
Published on:
27 Oct 2024 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
