मंत्रालय ने बताया कि यह पोर्टल नियोक्ता और उपयोगकर्ता के बीच में एक ब्रिज का काम करेगा। यह नियोक्ता और कंपनियों पर तय करेगा कि वो किस शख्स को उसकी योग्यता को देखते हुए अपने यहां नौकरी पर रखता है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को देखते हुए देशव्यापी टोल फ्री हेल्पलाइन 14567 शुरू की है, जिसे एल्डर लाइन नाम दिया गया है। यहां वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन, कानूनी सहायता, भावनात्मक सपोर्ट और उत्पीड़न से बचाव के लिए सहयोग साथ ही बेघर होने पर अतिरिक्त मदद प्रदान की जाती है।