26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ESIC Recruitment 2017, ईएसआईसी ट्यूटर के छह पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ESIC Recruitment 2017, ईएसआईसी का कोलकाता (जोका) स्थित ईएसआई-पीजीआईएमएसआर एंड ईएसआईसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 28 Nov 2017, 2:16 PM IST

esic

ESIC Recruitment 2017, ईएसआईसी का कोलकाता (जोका) स्थित ईएसआई-पीजीआईएमएसआर एंड ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज ट्यूटर के छह रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 दिसंबर 2017 होने वाले वाॅक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इन पदों को एक साल के अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा।

ईएसआई-पीजीआईएमएसआर एंड ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों का विवरणः

ट्यूटर, कुल पद : 06 (अनारक्षित-03)


ESIC विभाग के अनुसार रिक्तियां
कम्यूनिटी मेडिसिन, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त हो।

एनाटॉमी, पद : 01
योग्यता : एमबीबीएस डिग्री हो। नॉन मेडिकल आवेदकों के लिए मेडिकल एनाटॉमी में एमएससी डिग्री हो।

माइक्रोबायोलॉजी, पद : 02
योग्यता : एमबीबीएस डिग्री हो। नॉन मेडिकल आवेदकों के लिए मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी डिग्री हो।

पैथोलॉजी, पद : 02
योग्यता : एमबीबीएस डिग्री हो।


अधिकतम आयु : 18 दिसंबर 2017 को 30 वर्ष। आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट प्राप्त है।
वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये मिलेगा।

आवेदन शुल्क : देय नहीं।

आवेदन प्रक्रिया:
-ईएसआईसी की वेबसाइट लॉगइन करें। फिर वेबसाइट के होमपेज पर नीचे की ओर मौजूद ‘रिक्रूटमेंट’ ऑप्शन के रीड मोर लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद खुलने वाले नए वेबपेज पर ‘रिक्रूटमेंट्स’ शीर्षक के नीचे वॉक-इन-इंटरव्यू फॉर द पोस्ट ऑफ ट्यूटर लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नियुक्ति का विज्ञापन खुलेगा। विज्ञापन को पढ़ें और अपनी योग्यतां जांचें।
-इंटरव्यू वाले दिन इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी और ओरिजनल को साथ लेकर जाएं। इसके अलावा पासपोर्ट आकार के दो फोटोग्राफ भी लेकर जाएं।
-दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए इंटरव्यू में एक घंटा पहले पहुंचें।

वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि : 18 दिसंबर 2017 (सुबह 10 बजे से)
इंटरव्यू का स्थान : ईएसआईसी-पीजीआईएमएसआर एंड ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जोका, कोलकाता -700104

अधिक जानकारी यहां:
फोन : 033-24381382
ई-मेल : deanpgi-joka.wb@esic.nic.in

ESIC Recruitment 2017, ईएसआईसी का कोलकाता (जोका) स्थित ईएसआई-पीजीआईएमएसआर एंड ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज ट्यूटर के छह रिक्त पदों को भरने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।