26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ITI Limited, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव सहित 11 रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन

आईटीआई लिमिटेड ने मार्केटिंग और इंजीनियरिंग क्षेत्र में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव सहित 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 26 Nov 2017, 6:32 PM IST

iti limited

आईटीआई लिमिटेड ने मार्केटिंग और इंजीनियरिंग क्षेत्र में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव सहित 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 तक आॅफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई लिमिटेड में रिक्त पदों का विवरणः
मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव- 02 पद
नियुक्ति ग्रेड 2 पे स्केल में होगी। यह शुरुआत में पांच साल के लिए होगी और कंपनी उम्मीदवार के प्रदशर्न के आधार पर स्थाई भी कर सकती है।

योग्यताः
-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस इंजीनियिरिंग में डिग्री।
-सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लिए न्यूनतम 65 फीसदी अंक।
-न्यूनतम 60 फीसदी अंक अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए,साथ में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से दो वर्षीय एमबीए मार्केटिंग में पूर्णकालिक डिग्री या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त -संस्थान से मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।
-सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लिए न्यूनतम 65 फीसदी अंक
-न्यूनतम 60 फीसदी अंक अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए
उम्र सीमाः
सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 30 साल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग (नन क्रिमी लेयर) एवं सैनिके लिए तीन साल की छूट।

असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी- 09 पद
शुरुआती भत्ताः आरंभिक स्तर पर नियुक्ति असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी के पद पर दो साल के लिए होगी। पहले साल के लिए भत्ता (स्टाइपेंड) के रूप में 15,000 रुपये और दूसरे साल के लिए 16,000 रुपये मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर ग्रेड2 पे स्केल में शुरुआत में तीन साल के लिए नियुक्ति होगी जिसे संस्थान प्रदर्शन के आधार पर स्थाई कर सकता है।
योग्यताः
-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस या एमसीए में इंजीनियिरिंग डिग्री
सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लिए न्यूनतम 65 फीसदी अंक
-न्यूनतम 60 फीसदी अंक अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए
उम्र सीमाः
सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 28 साल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग (नन क्रिमी लेयर) एवं सैनिके लिए तीन साल की छूट।

आवेदन शुल्कः 300 रुपये। अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांग के लिए कोई शुल्क नहीं।

ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट http://www.itiltd-india.com

आईटीआई लिमिटेड में मार्केटिंग और इंजीनियरिंग क्षेत्र में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव सहित 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।