
recrruitment of more than 800 scientists
Govt Jobs 2021 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में नौकरी करने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। जल्द ही 800 खाली पड़े पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसके लिए डिफेंस सेंक्टर में कई स्तरों पर तेजी से काम किया जा रहा है। और इसी के बीच ही डीआरडीओ में खाली पड़े पदों को भरने के लिए साइंटिस्टों की भर्ती निकलने की तैयारी हो रही है।
डीआरडीओ में 800 से ज्यादा खाली पद हैं। और हाल ही में वित्त मंत्रालय की ओर से 434 पदों को भरने की मंजूरी भी दे दी है। बाकी पदों के लिए भी अनुमति हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
जानकारी के अनुसार 800 से ज्यादा पद खाली पड़े पदों मे से वैज्ञानिकों के कुल 7773 पद सृजित हैं. इनमें से 6959 पद भरे हुए हैं तथा 814 पद अभी खाली हैं।
बता दें कि डीआरडीओ की देश भर में कुल 52 प्रयोगशालाएं हैं। और ये भर्तियां अलग-अलग प्रयोगशालाओं के लिए कई डिपार्टमेंट्स के वैज्ञानिकों की भर्ती की जाएगी. हाल में पेश हुई संसदीय समिति की रिपोर्ट में मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि यह भर्तियां सेवानिवृत्त होने वाले वैज्ञानिकों की जगह होने वाली भर्तियों के अलावा होंगी।
Updated on:
10 Apr 2021 02:49 pm
Published on:
10 Apr 2021 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
