29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari job : बिहार पुलिस में 11880 युवाओं को मिलेगी नौकरी, आने वाला है फाइनल रिजल्ट

Sarkari job: बिहार पुलिस कांस्टेबल पद का रिजल्ट 15 अप्रैल तक हो सकता है घोषित, केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से साल 2019 में राज्य में पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए 11880 पदों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 8 Apr 2021, 6:43 PM IST

Sarkari job : बिहार पुलिस में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कि अब जल्द ही उनके सपने साकार होने वाले हैं, क्योंकि बिहार पुलिस संगठन में कांस्टेबल पद का फाइनल रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से साल 2019 में राज्य में पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए 11880 पदों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। और इस CSBC पद की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2020 में जनवरी में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

Read More:- sarkari Naukri 2021: होमगार्ड के लिए निकलने वाली है 10 हजार भर्ती, महिलाएं भी होंगी शामिल

बता दें कि पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए राज्य के लगभग 12 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से यह परीक्षा दो पाली में 20 जनवरी 2020 एवं आठ जनवरी 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि अब उम्मीदवारों की लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी प्रक्रिया की जा रही है। इसका पूरा होते ही 15 अप्रैल या उससे पहले ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Read More:- Sarkari naukri : टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

कोरोना की वजह से हुई देर

कांस्‍टेबल के 11880 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के चयन की प्रक्रिया में हुई देरी का कारण कोरोना महामारी थी। जिसकी वजह से समय पर परिणाम घोषित नही किए जा सके। अब चयन पर्षद में नतीजों का कार्य लगभग तैयार किया जा चुका है। इस महीने के अंत तक इसके घोषित होने की सम्‍भावना है।