
technical assistant recruitment
Sarkari Naukri: सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (सूरत) के द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार काफी लंबे से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह सुनहरा मौका है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार केमिकल इंजीनियरिंग/केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रिमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग के साथ टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर भर्ती की जाएगी।
जो भी उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक हैं वो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट svnitntrecruitment.mastersofterp.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि अब ऑनलाइन आवेदन करने की की तीथि नजदीक ही आ रही है इसकी अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 26 अप्रैल 2021
भरे हुए आवेदन पत्र की प्रति स्वीकार करने की अंतिम तारीख: 6 मई 2021
कुल पदों की संख्या
टेक्निकल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 17 वैकेंसी निकाली गई है।
शैक्षणिक योग्यता
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर रहे है उन्हें यह जान लेना जरूरी है कि इस पद के अनुसार उनकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में कम से कम 60 % अंकों के साथ बीई/बीटेक/एमसीए या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीएससी या कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस में मास्टर डिग्री का होना जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार एससी, एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
Updated on:
7 Apr 2021, 2:29 PM IST
Published on:
7 Apr 2021, 2:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.