30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAF Recruitment 2021: हाईस्कूल पास युवाओंं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

IAF Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स लेकर आया है एक सुनहरा अवसर 12 पास लोग कर सकते है एप्लाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 5 Apr 2021, 6:50 PM IST

IAF Recruitment 2021:

IAF Recruitment 2021:

नई दिल्ली। IAF Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। अब 12 कक्षा पास युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। एयरफोर्स ने ग्रुप सी के लिए 1515 रिक्त हुए पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली हैं। जिनमें से कुछ पदों पर हाईस्कूल पास युवा आवेदन कर सकते हैं। जारी की गई अधिसूचना के आधार पर आवेदन की अंतिम तारीख 2 मई 2021 है। इन पदों पर भर्तियां लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

एयरफोर्स के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए इच्छुक हैं उनके पास मैथ में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना आवश्यक है। स्टोर कीपर, लोअर डिवीजन क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट के पदों के लिए इंटरमीडिएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं।इसके अलावा पेंटर, कारपेंटर, हाउसकीपिंग स्टाफ समेत अन्य पदों के लिए हाईस्कूल पास युवा आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप एयरफोर्स की आधिकारिक बेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा जो लोग दिव्यांग हैं उन्हें नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करने की प्रक्रिया

रिक्त पदों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वो सबसे पहले इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ पर जाएं। यहां आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। इस फॉर्म को भरने के लिए जो दस्तावेज मांगे गए है उन्हें पूरा करके सबमिट कर दें।