29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी: दसवीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

India Post GDS Recruitment 2021:भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ या केरल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्तीयां निकाली है जो उम्मीदवार GDS पद के लिए आवेदन करना चाहते है वे कल तक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 6 Apr 2021, 8:38 PM IST

नई दिल्ली। India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ एवं केरल में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 2558 पदों पर भर्तीयां निकाली है। अब इसके आवेदन करने की प्रक्रिया का समय खत्म होने वाला है। इसलिए जो उम्मीदवार इस पद को पाने के लिए इच्छुक है तो वो 7 अप्रैल 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल- 1137 पद

केरल पोस्टल सर्किल-1421 पद

पात्रता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं (सेकेंड्री) कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा एक विषय के तौर पर 10वीं में पढ़ा होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन जारी किये जाने की तिथि, 10 नवंबर को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

GDS Recruitment 2021:

GDS के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क 100 रुपये देना होगा. जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। इनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

डाक विभाग में इन पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। जीडीएस के पदों पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा और नाहि इंटरव्यू देना होगा बल्कि डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे।

ऐसे करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ या केरल पोस्ट सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, appost.in पर विजिट करने के बाद स्टेज 1 रजिस्टेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरणों को भरकर अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को अपलोड करनी होगा। स्टेज 1 के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर अलॉट की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्टेज 2 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस नये पेज पर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को स्टेज 3 के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ऑनलाइन सबमिट किये गये आवेदन की सॉफ्ट कॉपी को उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।