29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT Gandhinagar Recruitment 2021: आईआईटी गांधीनगर ने असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

IIT Gandhinagar Recruitment 2021 आईआईटी गांधीनगर ने असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) और जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 6 Apr 2021, 4:36 PM IST

IIT Gandhinagar Recruitment 2021

IIT Gandhinagar Recruitment 2021

नई दिल्ली। IIT Gandhinagar Recruitment 2021: आईआईटी गांधीनगर ने रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। जो भी उंम्मीदवाद इस पद को पाने का इच्छुक है वो जल्दी ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। इसके तहत उम्मीदवार असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) और जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पदों पर अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। बता दें कि कुल असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 2 और जूनियर इंजीनियर सिविल के 3 पोस्ट खाली है जिनके लिए नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:- UPSC ESE 2021 Notification: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, पढ़ें पूरा प्रोसेस

उम्मीदवार ध्यान दें कि इन रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तीथि 30 अप्रैल, 2021निर्धारित की गई है। इसलिए आप जल्द से जल्द मांगे गए डेक्यूमेंट के साथ आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। क्योंकि आखिरी वक्त में एक साथ जब लोग आवेदन करते है तब ट्रैफिक बढ़ने से ऑफिशियल वेबसाइट पर कई बार उम्मीदवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। और अपने काम में वो असफल हो जाते है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 25 मार्च, 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक के साथ 55 फीसदी अंक पाना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को 3 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 साल के बीच होनी चाहिए।

इसी तरह से जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी इसी तरह के नियम लागू होते है उन्हें भी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 55 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का 3साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 30 अप्रैल, 2021 तक 32 साल होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन करने के नियम

असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पद पर जो इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे सबसे पहले IIT गांधीनगर की आधिकारिक वेबसाइट www.iitgn.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। और यह आवेदन आप 30 अप्रैल की रात 10 बजे तक ही कर पाएंगे। इसके अलावा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 200 रुपये देनी होगा, जबकि एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष छूट दी गई है इन्हें किसी भी तरह का आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। उन्हें फीस से छूट दी गई है। इसके अलावा भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।