
सभी भर्तियां आंध्र प्रदेश के अलग-अलग डिविजन में की जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2018 है।
आंध्र प्रदेश सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए भारतीय डाक विभाग ने भर्तियां निकाली हैं। डाक विभाग आंध्र प्रदेश सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 2286 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसके लिए डाक विभाग ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। सभी भर्तियां आंध्र प्रदेश के अलग-अलग डिविजन में की जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2018 है। ग्रामीण डाक सेवक के लिए पदों की संख्या 2602 है। इन पदों में से 1221 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। 536 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। एससी के लिए पदों की संख्या 242 है। एसटी के कुल 187 पद हैं। दिव्यांगो के लिए 100 पद आरक्षित हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। जिन अभ्यर्थी ने पहले प्रयास में दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है उन्हें वरीयता दी जाएगी। अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की वरीयता नहीं दी जाएगा।
इन पदों के लिए टेक्निकल योग्यता
पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।
वेतनमान
जीडीएस बीपीएम के लिए 2745 रुपये से 4245 रुपये। जीडीएस पैकर के लिए 2295 रुपये से 3695 रुपये वेतनमान होगा। जीडीएस एमडी के लिए 266520 रुपये से 4165 रुपये का वेतनमान होगा। जीडीएस एमसी के लिए 2295 रुपये से 3695 रुपये का वेतनमान होगा।
इन पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा -
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा का निर्धारण 25 अप्रैल 2018 के आधार पर किया जाएगा। अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी को तीन और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
इन पदों पर आवेदन के लिए शुल्क-
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान पोस्टल सर्कल में उन डाकघरों से किया जा सकता है, जहां भुगतान करने के लिए ऑनलाइन अधिसूचना दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
महत्तवपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 24 मई 2018 है।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें।
फोन : 0866- 2429822
ई-मेल : apcorecruitment@gmail.com ,
dopgdsenquiry@gmail.com
Published on:
03 May 2018 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
