
How To Crack IBPS PO Exam 2019: आईबीपीएस द्वारा बैंक पीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सफलता पूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिये रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड के जरिये लॉगिन करना होगा। आईबीपीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार, वीडियो की डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 4336 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर अलग -अलग बैंकों के लिए भर्ती की जाएगी।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12,13 और 19,20 अक्टूबर 2019 को देश के प्रमुख शहरों में किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस प्री परीक्षा एक घंटे की होगी, परीक्षा में कुल 100 प्रश् होंगे जो तीन पार्ट में होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। प्री परीक्षा में अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी के सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें अंग्रेजी भाषा के 30 सवाल 30 अंक के होंगे. वहीं क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी के 35-35 सवाल जो प्रत्येक एक अंक का होगा। परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिये इन तीनों पार्ट में न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाने बेहद जरुरी है। आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अक्टूबर/नंवबर 2019 में घोषित कर दिया जाएगा। प्री एग्जाम रिजल्ट के बाद मुख्य एग्जाम के ऐडमिट कार्ड नवंबर 2019 में ही जारी कर दिए जाएंगे। आईबीपीएस ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 नंवबर 2019 को किया जाएगा। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा के रिजल्ट दिसंबर 2019 को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। मुख्य परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए ऐडमिट कार्ड जनवरी 2020 में जारी किए जाएंगे। आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू का आयोजन जनवरी/फरवरी 2019 में किया जाएगा। अप्रैल 2019 में इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर, अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि IBPS की भर्ती प्रक्रिया के जरिये विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 4336 पदों पर भर्ती की जानी है । इसके जरिये जिन बैंकों में नियुक्तियां होंगी, उसमें इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंडिकेट बैंक, आंध्र बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, UCO बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंंध बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।