
online job
अब पूरी जिंदगी के लिए कोई एक नौकरी से चिपका नहीं रहता। कुछ वर्षों के बाद नई नौकरी खोजने की कवायद शुरू हो जाती है। इंटरनेट की मदद से नई नौकरियां खोजने में भी काफी मदद मिलती है। अगर आप इंटरनेट की मदद से नई जॉब खोज रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए, तभी आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।
नेटवर्किंग का इस्तेमाल करें
आपको ऑनलाइन जॉब सर्च के दौरान हर व्यक्ति से संपर्क करना चाहिए। आप मल्टीपल ग्रुप्स के सदस्य हो सकते हैं, ऐसे में हर ग्रुप आपकी जॉब सर्च को मजबूत कर सकता है। इसमें परिवार, दोस्त, पुराने कलीग्स और एम्प्लॉयर, स्कूल व कॉलेज के साथी और प्रोफेशनल असोसिएशन हो सकते हैं। लिंक्डइन और फेसबुक की मदद से लोगों से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
भुगतान न करें
क्या जॉब के लिए आपसे किसी तरह की फीस ली जा रही है? अगर ऐसा है तो सावधान हो जाएं। सही एम्प्लॉयर, कन्सल्टेंट और वेबसाइट्स एप्लीकेशन फीस या किसी तरह का सलेक्शन संबंधी खर्चा नहीं लेती हैं। आपको किसी भी तरह से भुगतान से बचना चाहिए।
लक्ष्य तय करें
आपको लक्ष्य तय करना चाहिए। आपको कहां अप्लाई करना है और कहां नहीं। कई जगह अप्लाई पर बाद में फैसला नहीं कर पाएंगे कि कहां इंटरव्यू के लिए जाना है और कहां सैलेरी के बारे में बात करनी है। ऑनलाइन रिर्सोसेज जैसे जूमइन्फो और ग्लासडोर की मदद से अवसर, सैलेरी, संगठन के ढांचे और जॉब कंटेंट के बारे में जानकारी कर सकते हैं।
गहराई से विश्लेषण करें
आप जितनी अच्छी तरह से रिसर्च और एनालिसिस करेंगे, उतना ही फायदा होगा। अगर आप सिंगल इंडस्ट्री पर फोकस करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन रिसर्च रिपोट्र्स और न्यूज पर गौर करना चाहिए। वार्षिक रिपोर्ट और प्रतिस्पर्धी कंपनियों की वेबसाइट्स को भी विजिट करना चाहिए।
फर्म की जांच करें
क्या एम्प्लॉयर की वेबसाइट पर वर्किंग लैंडलाइन नंबर है। अगर गूगल फर्म के बारे में कोई डाटा या नेगेटिव रिव्यू ऑफर नहीं करता है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि फर्म आपसे धोखा कर रही हो। फर्म की विश्वसनीय जांचने के बाद ही अप्लाई करें।
डाटा की सुरक्षा
क्या कंपनी आपसे बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी, क्रेडिट कार्ड पिन या पासपोर्ट कूरियर करने के लिए कह रही है? अगर ऐसा है तो सावधान रहें। आपको खुद कंपनी पहुंचकर सारी चीजों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
झूठे वादे तो नहीं!
क्या कंपनी आपकी शिक्षा और अनुभव से बहुत ज्यादा सैलेरी देने का वादा कर रही है? क्या कंपनी सलेक्शन प्रोसेस के बजाय सीधे ही विदेश में पोस्टिंग देने जा रही है? यह धोखा हो सकता है। ऐसे में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
डाउनलोड में सावधानी
ऐसे आवेदनों से बचें, जिनमें आपसे अपने टैबलेट में कोई खास एप या कम्प्यूटर में कोई खास प्रोग्राम डालने के लिए कहा जाता है। कई बार अनचाहे जॉब ईमेल्स भी आते हैं, जिनके अटैचमेंट डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। इससे आपके डाटा को नुकसान पहुंच सकता है।
Published on:
29 Nov 2017 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
