
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग जल्द घोषित करेगे परिणाम
इलाहाबाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।प्रदेश भर में युवाओं के लिये बड़ी खबर है। प्रदेश मेंअभियंताओं की भारी कमी जल्द ही पूरी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समाजवादी पार्टी की सरकार में 4174 इंजीनियरों की भर्ती के लिए चार साल पहले आवेदन लिए थे। इसका परिणाम आयोग अगले महीने दिसंबर में जारी करेगा। आयोग के वादे के मुताबिक कुछ ही और दिन बाकी रह जाने से इस परीक्षा के अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। 10 दिसंबर के अंदर ही आयोग इसका परिणाम जारी करने की तैयारी में है।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा.2013 के तहत भर्ती के लिए यूपीपीएससी ने 4174 पदों पर आवेदन लिए थे। इनमें 952 सहायक अभियंता ;सामान्यविशेष चयन व 3222 अवर अभियंता ;सामान्य विशेष चयन के पद पर भर्ती होनी है। इसका परिणाम काफी पहले ही जारी होना था। लेकिन पूर्व की सपा सरकार में आयोग में तैनात रहे अधिकारियों ने लाखों अभ्यर्थियों को निराश किया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अभ्यर्थियों की उत्सुकता बढ़ी और सभी परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद लगाए आयोग के चक्कर काटने लगे।अब योगी सरकार युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी ले कर आयी है।इस परिणाम की घोषणा के बाद जल्द ही जल्द ही नयी बैकेंसी आने की भी उम्मीद है।
अगस्त में आयोग के गेट पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पहुंच कर प्रदर्शन भी किया था। जिन्हें उसी समय सिटी मजिस्ट्रेट और आयोग की तरफ से मीडिया प्रभारी ने आश्वास्त किया था। कि परिणाम दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर देंगे। आयोग का वही वादा पूरा होने की घड़ी नजदीक आते ही अभ्यर्थियों की बेचैनी भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि परिणाम रुका होने से भविष्य अधर में है। बीते दिनों इलाहाबाद सभा को संबोधित करने पहुचें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रतियोगी छात्रो ने पोस्टर दिखा कर भर्तियो के रुके परिणाम और रोजगार की मांग की थी।
Published on:
28 Nov 2017 01:44 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
