IBPS RRB Clerk Main Exam Date 2021
आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 और ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाना था। ऑफिसर स्केल-1 मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर को और ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर, 2020 को निर्धारित की गई थी। लेकिन, आईबीपीएस ने इन्हें स्थगित कर दिया था। इस संबंध में 1 अक्टूबर, 2020 को ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना दी गई थी। तब से ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा होने का इंतजार कर रहे थे। अब नई तारीखें जारी हो जाने के साथ ही उम्मीदवारों का इंतजार भी समाप्त हो गया है। परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नजर रखना होगा।