चयन प्रक्रिया
बैंक के उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों के तहत कुल 650 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इस पाठ्यक्रम के लिए चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जो 04 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।