25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

join indian navy, 12वीं पास युवाअाें के लिए भारतीय नौसेना में आर्टिफिसर अप्रेंटिस बनने का सुनहरा मौका, करें आवेदन

join indian navy, 12वीं पास युवाअाें के लिए भारतीय नौसेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 1 Dec 2017, 1:40 PM IST

join indian navy

join indian navy, 12वीं पास युवाअाें के लिए भारतीय नौसेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने आर्टिफिसर अप्रेंटिस के अगस्त 2018 बैच के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य अविवाहित पुरुष इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2017 है।

भारतीय नौसेना में पदों का विवरणः
नौसैनिक, पद : संख्या तय नहीं

योग्यता :

न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की हो। बारहवीं में गणित और भौतिकी विषय का अध्ययन किया हो।
- साथ ही रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय भी पढ़ा हो।


आयु सीमा :

उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 1998 से 31 जुलाई 2001 के बीच हुआ हो। आयु की गणना में दोनों तारीखें शामिल होंगी।

न्यूनतम शारीरिक मापदंडः
कद : 157 सेंटीमीटर
वजन : कद और उम्र के सही अनुपात में।
सीना : सही अनुपात में। फुलाने पर सामान्य से 5 सेंटीमीटर अधिक हो।
दृष्टि क्षमता : बिना चश्मे के एक आंख की दृष्टि क्षमता 6/6 और दूसरी आंख की 6/9 हो। चश्मे के साथ दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 हो।

वेतनमान : ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के तौर पर 14,600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने पर पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये वेतनमान होगा।


प्रोमोशन : इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को अधिकतम मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर पद तक प्रोमोशन मिलेगा। इस पद के लिए वेतनमान 47,600 से 1,51,100 रुपये होगा।


इंश्योरेंस : चयनित अभ्यर्थी को पनडुब्बी सेवा के लिए 41 लाख रुपये और अन्य सेवाओं के लिए 37.50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

चयन प्रक्रियाः
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः

वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दिए गए ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें। इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
इसके बाद आपको नेवी द्वारा एक ई-मेल प्राप्त होगा। इसमें आपकी ई-मेल आईडी, पासवर्ड और कन्फर्मेशन लिंक दिया होगा। आप कन्फर्मेशन के लिए ‘क्लिक हियर’ लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगइन सेक्शन में जाकर अपनी ई-मेल आईडी, पासवर्ड और कैलक्यूलेशन दर्ज करें। फिर ‘लॉगइन’ बटन पर क्लिक कर दें।
फिर ‘सेलर’ सेक्शन पर क्लिक करें। अब यहां आपको ‘सेलर एंट्री-आर्टिफिसर अप्रैंटिस अगस्त 2017 बैच’ शीर्षक नजर आएगा।
अब इस शीर्षक के सामने मौजूद ‘व्यू डिटेल्स’ लिंक पर क्लिक करें। इस तरह पद से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। हालांकि, आप इंस्ट्रक्शन फाइल लिंक पर क्लिक कर पद संबंधित पूरा विज्ञापन पढ़ सकते हैं। इसमें अपनी योग्यता ठीक से जांच लें।
फिर अप्लाई नाऊ पर क्लिक करें। अब आई एग्री पर टिक मार्क करके ‘अप्लाई नाऊ’ बटन पर क्लिक करें।
ऐसा करने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब आवेदन की सभी प्रक्रियाएं पूरी करें। जानकारियां दर्ज करने के बाद ‘सेव एंड नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।
अब दसवीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, डोमिसाइल, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
फोटो, हस्ताक्षर और आधार कार्ड का साइज 100 केवी से ज्यादा न हो। वहीं, मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और डोमिसाइल का साइज 1 एमबी से ज्यादा न हो।
जो पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें, उसका बैकग्राउंड नीला होना चाहिए।
पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को अंत में ‘सब्मिट’ करें। फिर ऑटोजेनरेटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर इसे संभाल कर रख लें।

महत्वपूर्ण तारीखेंः
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 दिसंबर 2017

अधिक जानकारी यहांः
वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in