10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Navy Recruitment 2022 : नौसेना में 1531 ट्रेड्समैन की भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय नौसेना हाल ही में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन स्किल्ड के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी ने कुल 1531 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Indian Navy Recruitment 2022

Indian Navy Recruitment 2022

Indian Navy Recruitment 2022 : भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय नौसेना हाल ही में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन स्किल्ड के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी ने कुल 1531 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार समाचार पत्र (19 से 25 फरवरी 2022) में विस्तृत जानकारी
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 31 फरवरी, 2022 तक का समय है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 रोजगार समाचार पत्र (19 से 25 फरवरी 2022) में विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - Railway Recruitment 2022: बिना परीक्षा के रेलवे में नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन


महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तिथि - 16 फरवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मारर्च, 2022

रिक्ति विवरण
ट्रेड्समैन – 1531 पद

यह भी पढ़ें - RBI Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में 950 पदों पर नौकरी, जानिए आवेदन प्रक्रिया


शैक्षणिक योग्यता
जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदक को अंग्रेजी के नॉलेज के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 19900- रु. 63200 रुपए तक प्रति माह वेतन मिलेगा। सैलरी से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षण के तहत कुछ वर्ग में छुट मिल सकती है।