2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Recruitment 2022: बिना परीक्षा के रेलवे में नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन

रतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Feb 2022, 4:14 PM IST

Railway Recruitment 2022

Railway Recruitment 2022

Railway Recruitment 2022 : भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, भुवनेश्वर की आधिकारिक साइट rrcbbs.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

756 पदों पर होगी भर्ती
अधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए कुल 756 खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2022 तक है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देंगे।

यह भी पढ़ें - RBI Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में 950 पदों पर नौकरी, जानिए आवेदन प्रक्रिया



योग्यता
जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष पास होना चाहिए। इनके अलावा एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Post Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल




आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिक के औसत [न्यूनतम 50 फीसदी (कुल) अंकों के साथ] प्लस आईटीआई अंकों को लेकर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें —
https://etrpindia.com/rrc_bbn_act/pdfs/act.pdf