1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरी, जानिए वैकेंसी डिटेल

10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी। उम्मीदवार 15 मार्च 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Feb 2022, 5:10 PM IST

Post Recruitment 2022

Post Recruitment 2022

Post Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 29 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 29 पद
सामान्य : 15 पद
ओबीसी : 8 पद
एससी : 3 पद
EWS : 3 पद

वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार 19,900 से 63,200 रुपए तक प्रति माह भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवार 15 मार्च तक निर्धारित पते पर भेज सकते है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें—
https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_12012022_MMS_Delhi_Eng.pdf

योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - पुलिस विभाग में 900 से अधिक पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

उम्र सीमा
इन पदों पद आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए। हालांकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी। ओबीसी कैंडिडेट को आयु सीमा में 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें -JVVNL Recruitment 2022: 1512 तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती



ऐसे करें आवेदन
डाक विभाग दिल्ली भर्ती 2022 का आवेदन फॉर्म उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indiapost।gov।in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी उस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, नारायणा, नई दिल्ली-110028। पते पर जमा करें।