1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में 900 से अधिक पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शारदार मौका आया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नत‍ि बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग में 900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Feb 2022, 6:25 PM IST

police recruitment 2022

police recruitment 2022

UPPBPB UP Police Recruitment 2022: पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शारदार मौका आया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नत‍ि बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग में 900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिए 963 पदों पर आवेदन मांगे गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

28 फरवरी तक कर सकते है आवेदन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्‍मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें - 10 हजार से ज्यादा कंप्यूटर पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


योग्यता
यह भर्ती रेडियो कैडर में हेड ऑपरेटर और हेड ऑपरेटर (मकैनिक) के पदों के लिए की जा रही है। आवेदक के पास इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स/ टेलिकम्‍यूनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्‍यूटर साइंस/ आईटी या मैकेनिकल में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्‍लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्‍यता की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास आवेदन करें



उम्र सीमा
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्‍मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400/- रुपए का भुगतान करना होगा।

वेतनमान
चयनित उम्‍मीदवार 35,400/- रुपए से 1,12,400/- रुपए तक के वेतनमान पर नौकरी पाएंगे।