1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ministry of Defence Recruitment 2022 : क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास आवेदन करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय एम्बार्केशन मुख्यालय कोलकाता ने टैली क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर के पद पर भर्ती के लिए जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Feb 2022, 2:46 PM IST

Ministry of Defence Recruitment 2022

Ministry of Defence Recruitment 2022

Ministry of Defence Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय एम्बार्केशन मुख्यालय कोलकाता ने टैली क्लर्क, एमटीएस, कुक और हाउसकीपर के पद पर भर्ती के लिए जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर अपना आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 21 दिनों (26 फरवरी 2022) के भीतर संबंधित इकाई को आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिन (26 फरवरी 2022) रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से।


रक्षा मंत्रालय सेना रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या : 13 पद
टैली क्लर्क के लिए : 2 पद
कुक के लिए : 3 पद
एमटीएस (वॉचमैन) के लिए : 4 पद
एमटीएस (सफाईवाला) के लिए : 3 पद
हाउसकीपर के लिए : 1 पद

यह भी पढ़ें - 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती


शैक्षिक योग्यता
टैली क्लर्क के लिए : 12वीं/एचएससी पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
कुक के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
एमटीएस (चौकीदार) के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
एमटीएस (सफाईवाला) के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
हाउसकीपर के लिए : 10वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 आयु सीमा
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 वर्ष होना चाहिए। हालांकि सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

यह भी पढ़ें - Bank Recruitment 2022 : 500 ऑफिसर पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


वेतन
टैली क्लर्क - पे मैट्रिक्स लेवल 2
रसोइया - पे मैट्रिक्स लेवल 1
एमटीएस (चौकीदार) - पे मैट्रिक्स लेवल 1
एमटीएस (सफाईवाला) - पे मैट्रिक्स लेवल 2
हाउसकीपर - पे मैट्रिक्स लेवल 1

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ कमांडेंट एम्बार्केशन, मुख्यालय, 246 एजेसी बोस रोड, अलीपुर, कोलकाता - 700027 को रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 21 दिनों (26 फरवरी 2022) तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लिफाफे के ऊपर पद का नाम जरूर लिखें।