19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: खुशखबरी, 40 हजार भारतीयों को नौकरी देगा जापान

जापान बडे स्तर पर भारतीय इंजीनियरों को नौकरी देने जा रहा है। जिसका सीधा फायदा अब भारतीय छात्रों को मिलेगा। यहां से 40,000 इंजीनियरों काम पर रखा जाएगा जिनके लिए जापानी भाषा सीखना जरूरी होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

raghuveer singh

Apr 30, 2016

जापान बहुत जल्द अपने देश की नीतियों में कई बड़े बदलाव करने के साथ भारतीय छात्रों के लिए नौकरी के दरवाजे खोलने जा रहा है। जिसका सीधा फायदा अब भारतीय छात्रों को मिलेगा। जापान भारत से हजारों इंजीनियरों को जापान में नौकरी देगा व विभिन्न विश्वविद्यालयों में जापानी भाषा के कार्यक्रमों की पेशकश भी की हैं।

जापानी अधिकारियों ने किया दौरा

हाल ही में, सिल्वर पीक, एक जापानी फर्म के अधिकारियों ने विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) का दौरा किया इसके अलावा, वे भर्ती के लिए कर्नाटक के विभिन्न भागों में अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों का दौरा किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जापान से एक प्रतिनिधि ने कहा, "चूंकि कई प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज बेंगलुरू और कर्नाटक के अन्य भागों में स्थित हैं, हम यहाँ से इंजीनियरों को काम पर रखने के लिए उत्सुक हैं।"

भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्यता

लगभग यहां से 40,000 इंजीनियरों काम पर रखा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को जापान में एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा केवल जापानी भाषा सीखना चयन के लिए मुख्य मापदंड होगा।