
What is the correct approach to apply for the jobs?
Jobs: आज के जमाने में जॉब पाना अत्यन्त कठिन हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि युवाओं को जॉब पाने का सही तरीका मालूम हो। देखा जाए तो जॉब पाने के लिए जो भी तरीका काम कर जाए, वही कारगर मानना चाहिए मगर कुछ टिप्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें आजमाने से नौकरी मिलने के चांसेज बढ़ जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में...
(1) जानें क्या खास है आप के अंदर
किसी भी व्यक्ति के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि उसके अंदर कौनसे स्किल्स हैं जो उसे बढ़िया जॉब दिला सकते हैं। अगर ये मालूम हो तो आदमी के सामने उसका लक्ष्य स्पष्ट हो जाता है और वह खुले दिल और दिमाग से आगे बढ़ सकता है। इसलिए अपनी कमियों और खूबियों को पहचानिए।
(2) पर्सनल अप्रोच का करें इस्तेमाल
बहुत से युवाओं के अनुसार जॉब में पर्सनल अप्रोच चलती है। अगर किसी कंपनी में आपकी कोई भी जान-पहचान है तो बेझिझक उसे काम में लीजिए। हो सकता है कि वही जान-पहचान आपको जॉब दिलाने में मदद करें। अप्रोच होने का अर्थ है कि जॉब ढूंढने में आपको बहुत कम दिक्कत आने वाली है।
(3) इंटरव्यू लेने वाले को करें इंप्रेस
अगर आपके पास जान-पहचान नहीं हैं तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर आप इंटरव्यू तक पहुंच जाए और साक्षात्कार लेने वाले को इंप्रेस कर सकें तो भी पक्का आप ही को जॉब मिलेगी। क्योंकि साधारणतया साक्षात्कारकर्ता जिस भी कैंडीडेट से प्रभावित हो जाता है, उसी को जॉब दी जाती है। अतः अपनी पर्सनेलिटी को इम्प्रुव करें, अपने लुक को दमदार बनाएं और सबसे बड़ी बात अपने एपीयरेंस को ऐसा बना दें कि इंटरव्यू लेने वाला आपको चुन ही लें।
(4) स्किल्स को बढाएं
आज के गलाकाट कॉम्पीटिशन के युग में जिसके पास ज्यादा स्किल्स होंगे वहीं जॉब पाने में कामयाब होगा। अगर आप दूसरों से ज्यादा स्किल्ड है, ज्यादा काबिल हैं तो भी आप स्वतः ही अच्छी नौकरी के हकदार बन जाते हैं।
Published on:
20 Sep 2019, 12:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.