कार्लेटॉन यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर विवेक देहेजिया कहते हैं कि मेक इन इंडिया मोदी सरकार की सर्वश्रेष्ठ योजना है। हालांकि बुनियादी ढांचे और व्यापारिक माहौल की अस्थिरता में इसे पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा। तेल के बाद भारत में विदेशी उत्पादों की खपत बढ़ी है। इसमें सबसे अधिक स्मार्टफोन, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) का दायरा बढ़ा है जिससे उसकी बिजनेस रैंकिंग में सुधार हुआ है।