18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) ने साइंटिस्ट सी के छह रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) ने साइंटिस्ट सी के छह रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आंमत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2017

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 03, 2017

MOES recruitment

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) ने साइंटिस्ट सी के छह रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आंमत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2017 तक अाॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां महाराष्ट्र में एक प्रोजेक्ट के लिए की जाएंगी।

पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय मानसून पूर्वानुमान तथा अन्‍य मौसम/जलवायु मानकों, समुद्री स्थिति, भूकंप, सुनामी तथा पृथ्‍वी प्रणाली से संबंधित अन्‍य घटनाओं के बारे में श्रेष्‍ठ संभावित सेवाएं प्रदान करता है। मंत्रालय समुद्री संसाधनों (जीवित और अजीवित) की खोज और दोहन के लिए विज्ञान प्रौद्योगि‍की कार्य करता है तथा अंटार्कटिक / आर्कटिक / हिमालय तथा दक्षिणी समुद्री अनुसंधान के लिए मॉडल भूमिका अदा करता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) में रिक्त पदों का विवरणः

साइंटिस्ट सी, पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ जियोफिजिक्स/ अप्लाइड जियोफिजिक्स/जियोलॉजी/अप्लाइड जियोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर डिग्री हो।
-संबंधित क्षेत्र के शोध एवं विकास या शिक्षण/सर्वे या प्लांनिंग/सुपरविजन में तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) में साइंटिस्ट सी की आयुसीमाः

अधिकतम आयु : 12 नवंबर 2017 को 40 वर्ष।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) ने साइंटिस्ट सी के पद का वेतनमान : 67,700 से 208,700 रुपये। साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) ने साइंटिस्ट सी के छह रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध महम्वपूर्ण सूचना : संबंधित क्षेत्र में डॉक्टरेट की डिग्री को अनुभव के तीन वर्ष के रूप में गिना जाएगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) में चयन प्रक्रिया :

इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। आवेदनों की संख्या अधिक होने पर चयन बोर्ड स्क्रीनिंग प्रोसेस के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) में रिक्त पदों की आवेदन प्रक्रियाः
-वेबसाइट लॉगइन करें। होमपेज पर रिक्रूटमेंट्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
-अगले वेबपेज पर रिक्रूटमेंट्स नोटिसेज शीर्षक के तहत नियुक्ति का विज्ञापन देखें और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 12 नवंबर 2017 (शाम 05:00 बजे तक)

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) में रिक्त पदों की अधिक जानकारी जानने के लिए फोन नंबरः

फोन : 011-24669578
ई-मेल : vacancies@incois. gov.in

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय साइंटिस्ट सी भर्ती नोटिफिकेशनः

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) ने साइंटिस्ट सी के छह रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना का विवरण यहां क्लिककरें।