25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के 180 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के रिक्त 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 10 Dec 2017, 6:02 PM IST

naval dockyard mumbai

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के रिक्त 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के अन्दर अर्थात 30 दिसंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

गोलाबारूद, ईंधन और माल की पूर्ति, कर्मिकों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं की व्यवस्था और जहाजों की मरम्मत करने के लिए प्रत्येक नौसेना के वास्ते स्थायी डॉकयार्ड तथा अड्डों का होना परमावश्यक है। व्यापारी बेड़ों के लिए भी ऐसे अड्डे आवश्यक हैं, यद्यपि उन्हें विश्व के सभी बड़े व्यापारी बंदरगाह और मरम्मती अड्डों की सेवा उपलब्ध हो सकती है। किंतु आधुनिक अर्थों में डॉकयार्ड रणपोतों का निर्माण और देखभाल करनेवाली राष्ट्रीय संस्था है।

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई रिक्त पदों का विवरणः

वन इयर ट्रेनिग अपरेंटिस - 135 पद
टू इयर ट्रेनिग अपरेंटिस - 45 पद


नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
एनसीवीटी द्वारा मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए, साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
आयु सीमाः
आयु सीमा - 01 अप्रैल 1997 से 31 मार्च 2004 के बीच जन्म (सरकारी नियमों के अनुसार सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट)

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर अर्थात 30 दिसंबर 2017 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस सम्बन्ध में अधिक विवरण के लिए नीचे दिए गए लिंक को देखें।

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई अधिसूचना विवरण:
अधिसूचना संख्या:Davp/10702/11/0256/1718


नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की अंतिम तिथि: विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के अन्दर अर्थात 30 दिसंबर 2017 तक

naval dockyard Mumbai apprentice recruitment 2017:

नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के रिक्त 180 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।