
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) हाजीपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर (बायोटेक्नोलॉजी), सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट ग्रेड-III के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 जनवरी 2018 तक डाक द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) में रिक्त पदों का विवरणः
असिस्टेंट प्रोफेसर (बायोटेक्नोलॉजी), पद : 01 (अनारक्षित)
योग्यता : प्रथम श्रेणी में पीएचडी की हों। या एमएस (फार्मा)/ एम फार्मा/ एमएससी किया हो। इसके साथ टीचिंग/ इंडस्ट्रीयल/ रिसर्च में अनुभव प्राप्त हो।
वांछनीय : सिस्टम बायोलॉजी, इम्योनोलॉजी, फर्मनटेशन टेक्नोलॉजी में टीचिंग/ रिसर्च का अनुभव हो।
मासिक वेतन : 71,700 रुपये।
आयुसीमा : आवेदन की अंतिम तिथि तक 45 वर्ष।
सेक्शन ऑफिसर, पद : 01 (अनारक्षित)
योग्यता : 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया हो। आठ साल का क्लर्क डिपार्टमेंट में काम करने का अनुभव हो।
आयुसीमा : 40 वर्ष।
मासिक वेतन : 40,970 रुपये।
असिस्टेंट ग्रेड- III , पद : 3 (अनारक्षित : 01)
योग्यता : 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया हो। सरकारी विभाग/ यूनिवर्सिटी/ रिसर्च इंस्टीट्यूटस/ एडमिनिस्ट्रेटिव मैटर में दो-तीन साल का अनुभव हो। कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य हो।
आयुसीमा : आवेदन की अंतिम तिथि तक 40 वर्ष से अधिक न हो।
मासिक वेतन : 23,680 रुपये।
आवेदन प्रक्रिया :
- सबसे पहले उम्मीदवार वेबसाइट www.niperhajipur.ac.in पर जाएं।
- वेबपेज के दाएं तरफ नीचे की ओर एनाउंसमेंट के ऑप्शन के अंदर पहली पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें।
-फाइल पर क्लिक करते ही आपके के सामने पद से जुड़ी जानकारी सामने आएंगी।
- आवेदन से संबंधित सभी जानकारियों को उम्मीदवार ध्यानपूर्वक पढ़ ले।
- इसके बाद दोबारा होमेपज पर जाकर विज्ञापन वाली फाइल के साथ जुड़े आवेदन फॉर्म के प्रोफार्मा का प्रिंट आउट निकाल लें।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारियों सावधानी पूर्वक भर लें ।
- आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को संग्लित कर लें और उपरोक्त पते पर इसे भेज दें।
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज
-आयु के प्रमाणपत्र के लिए दसवीं का सार्टिफिकेट हो।
- प्रोफेशनल डिग्री के साथ मार्कशीट हो।
- जाती प्रमाण पत्र हो।
- अनुभव से जुड़े प्रमाणपत्र हों।
पता : द डायेक्टर, एनआईपीईआर हाजीपुर, राजेंद्र मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(आरएमआरआईएमएस),अगमकुन , पटना -80007, बिहार।
डाक से आवेदन पहुंचाने की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2018 (शाम पांच बजे तक)
NIPER recruitment Notification 2017:
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) हाजीपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर (बायोटेक्नोलॉजी), सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट ग्रेड-III के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
21 Dec 2017 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
