
Odisha Police SI Recruitment 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर, स्टेशन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आज से यानी कि 20 जनवरी, 2025 से आवेदन किए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2025 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
ओडिशा पुलिस की इस भर्ती के जरिए कुल 933 पद भरे जाएंगे। इनमें से 609 उप निरीक्षक, 253 पुलिस उप निरीक्षक, 47 स्टेशन अधिकारी (अग्निशमन सेवा), 24 सहायक जेलर के लिए भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को उम्र सीमा संबंधित पात्रता को पूरा करना होगा। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Published on:
20 Jan 2025 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
