डेटा साइंस और एनालिटिक्स में 90,000 से अधिक पदों की भर्तियां
नौकरी की लगने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए प्राइवेट कंपनियां भी जुट चुकी हैं और हजारों पदों की भर्तियां निकाल रही हैं। ऐसे में डेटा साइंस और एनालिटिक्स क्षेत्रों में करीब 90000 पदों की भर्तियां की जा रही है, जिनके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इन कंपनियों में जे पी मॉर्गन, एक्सेंचर, माइक्रोसॉफ्ट, एडॉब, फ्लिपकार्ट, एआईजी, विप्रो, डेलॉइट और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियां दे रही हैं। जॉब ओपनिंग्स में एनालिटिक्स मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिस्ट, एनालिटिक्स कंसल्टेंट आदि शामिल हैं।