5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PSSSB भर्ती 2023: 644 वेटनरी इंस्पेक्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू

पंजाब अधीनस्थ चयन सेवा बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक (Veterinary Inspectors) के लिए अधिसूचना जारी की है। PSSSB पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार कुल 644 रिक्त पदों को भरा जायेगा।

2 min read
Google source verification
panjab_a.jpg

PSSSB Recruitment

PSSSB Recruitment 2023: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप पंजाब में पशु चिकित्सा निरीक्षक (Veterinary Inspectors) के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना सार्वजनिक कर दी गई है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च, 2023 से प्रारम्भ हो चुके है और उम्मीदवार 27 मार्च, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेटनरी इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2023 विज्ञापन संख्या - 17/2023 अधिसूचना के अनुसार कुल 644 पदों को भरेगा। इनमें से 223 पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

पंजाब में पशु चिकित्सा निरीक्षक (Veterinary Inspectors) के पद के लिए पात्रता -

पंजाब सिविल सेवा नियम, 1994 के अनुसार 12वीं कक्षा में पंजाबी विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 और SC/ST के लिए 250 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। PSSSB वेटनरी इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए आपकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- परमाणु ऊर्जा विभाग में 124 पदों पर भर्ती, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन


पंजाब पशु चिकित्सा निरीक्षक 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले PSSSB sssb की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर, "ऑनलाइन एप्लीकेशन" लिंक चुनें।
3. पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
4. अब 'नया पंजीकरण' लिंक पर।
5. मांगी गई जानकारी प्रदान करें और आवेदन को पूरा करके पंजीकरण करें।
6. शुल्क जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
7. आगे के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें और इसे अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन