Department of Atomic Energy Recruitment 2023: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप अटॉमिक डिपार्टमेंट में नौकरी करना चाहते है तो इस भर्ती के लिए आप 10 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी ने चीफ फायर ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर, डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nfc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट के द्वारा निकाली गयी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा ऑपरेटर-सह-फायरमैन के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कृपया जारी अधिसूचना देख सकते है।