30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU Recruitment 2023: दिल्ली के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पदों पर हो रही है भर्ती, जल्दी से करें आवेदन

DU Gargi College Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। गार्गी कॉलेज (Gargi College) दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। गार्गी कॉलेज की आधिकारिक साइट gargicollege.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 11 Mar 2023, 1:34 PM IST

gargi_callege_new.jpg

DU Gargi College Recruitment 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) की नौकरी पाने की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। गार्गी कॉलेज (Gargi College) दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप योग्य और इन पदों पर आवेदन करें के इच्छुक है तो गार्गी कॉलेज की आधिकारिक साइट gargicollege.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2023 तक है। गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के जरिये कुल 100 अगल -अलग सब्जेक्ट के प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। कृपया विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या सूचना देखें।

दिल्ली गार्गी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए योग्यता -

असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी, एमफिल, यूजीसी या सीएसआईआर की तरफ से की जाने वाले नेट एग्जाम को पास किया होना चाहिए। इसके साथ ही इस फील्ड में आवेदक को अनुभव होना आवश्यक है, विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक साइट gargicollege.in या जारी की गयी अधिसूचना देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय स्टेट बैंक में जॉब पाने का सुनहरा अवसर कुल 868 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन


दिल्ली गार्गी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए चयन -प्रक्रिया ?


इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी प्रशंसापत्रों के साथ रिपोर्ट करना चाहिए

दिल्ली गार्गी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन शुल्क ?

उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सीईटी के 31,529 ग्रुप सी पदों के लिए अधिसूचना जारी, यहां देखें महत्वपूर्ण जानकारी