आयु सीमा
1 जनवरी, 2024 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, जो अभ्यर्थी 31 दिसंबर, 2020 तक आयु सीमा में थे, उन्हें 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा में माना जाएगा। राजस्थान राज्य के आरक्षित श्रेणी, भूतपूर्व सैनिक, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को ही आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। दूसरे राज्यों के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए राज्य सरकार के नियमों के अनुसार कुल पदों में से 2 फीसदी पद आरक्षित रहेंगे।