
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी सीधे SSO पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पुलिस में विभिन्न जिला / यूनिट / बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 17 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 6 नवंबर 2020 से विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जानी है। राजस्थान पुलिस भर्ती पोर्टल, police.rajasthan.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 नंवबर 2020 से जारी किया जाना था। कार्यालय द्वारा राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट या निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी हैं।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
Rajasthan Police Admit card 2020
कोविड-19 महामारी के चलते जरूरी सोशल डिस्टैंसिंग जैसे नियमों के पालन को देखते हुए राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित शहर की जानकारी पहले ही उपलब्ध करा दी गयी थी। जिन उम्मीदवारों ने राज्य पुलिस बल में टीएसपी और नॉन-टीएसपी एरिया में कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) और कॉन्सटेबल (ड्राइवर) के कुल 5438 रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक से अपने परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं। अपना परीक्षा शहर जानने के लिए उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी।
How To Download Rajasthan Police Admit card
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं। इसके बाद लॉगिन करें। आगे होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन पर क्लिक करें। यहां राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के सामने दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें। लिंक क्लिक करने के साथ ही एडमिट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
02 Nov 2020 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
