Rajasthan Police Constable Recruitment 2019: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही फिर से कोर्ट पहुंच गई है। जोधपुर हाईकोर्ट ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारारिक दक्षता परीक्षा पर अंतरिम रोक लगा दी है। बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पांच गुना उम्मीदवारों को पास करने को लेकर याचिका दायर की गई थी। याचिका कर्ता दिनेश जाखड़ की तरफ से अधिवक्ता रामप्रताप सैनी पैरवी कर रहे थे, इसके बाद सुनवाई कर रहे जस्टिस एसपी शर्मा ने अंतरिम रोक का आदेश दे दिया।