24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर डीजीपी का नया बयान, ऐसे होगी परीक्षा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 को लेकर डीजीपी ने कहा है कि परीक्षा जल्द और निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Jul 2018, 1:11 PM IST

Rajasthan Police Constable Recruitment

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर डीजीपी का नया बयान, ऐसे होगी परीक्षा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 को लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस के सहयोग से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सकुशल संपन्न करा दिया है। इस पर पुलिस महानिदेशक ने जयपुर कमिश्नर संजय अग्रवाल सहित राजस्थान पुलिस की प्रशंसा की है। पुलिस ने प्रधानमंत्री की सभा में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए दिन रात मेहनत की। लेकिन अब 14 व 15 जुलाई को कांस्टेबल के 13142 पदों की भर्ती की जिम्मेदारी आ चुकी है। इसको लेकर डीजीपी ने कहा है कि यह परीक्षा भी निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।


नकल है सबसे बड़ी चुनौती
गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले भी आयोजित की गई थी लेकिन आॅनलाइन नकल की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। इस वजह से पुलिस विभाग की खुद की परीक्षा में नकल नहीं रोक पाने की वजह से खूब किरकिरी हुई थी। ऐसे में अब यह परीक्षा आॅफलाइन आयोजित की जा रही है जिसको लेकर पुलिस विभाग आश्वस्त है। अब इस परीक्षा का आयोजन जिलेवार किया जा रहा है। इस परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भाग ले रहे हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग में निकली भर्ती


पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 की फैक्ट फाइल
कुल पद— 13142
परीक्षार्थी— 15 लाख


पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 परीक्षा के लिए इंतजाम
— डीजीपी ने परीक्षा के लिए अलग से आईजी लगाया है।
— सभी जिला एसपी और थानों को नकल गिरोह की पहचान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
— एसओजी—एटीएस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
— अभ्यर्थी पुलिस की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।
— परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जा रहे हैं।


डीजीपी का बयान—
पीएम की सभा सकुशल संपन्न कराने के लिए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस सहित प्रदेश पुलिस ने अच्छा काम किया है। कमिश्नर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने अव्यवस्था नहीं होने दी। परीक्षा भी पुलिस निष्पक्षता के साथ संपन्न करावाएगी-

ओपी गल्होत्रा, डीजीपी राजस्थान