रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला की नींव भारत के माननीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी द्वारा 17 अगस्त 1985 को रखी गयी थी । इस परियोजना के लिए आरंभिक तौर पर रु 180 करोड़ (1985) मंजूर किए गए जिन्हें बाद मेंसंशोधित कर रु 359 करोड़ कर दिया गया । इस परियोजना के तहत आधुनिक निर्माण प्रणाली और निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया । परिणामस्वरूप , नींव पत्थर रखने के 3 वर्ष से भी कम समय के भीतर मार्च 1988 में पहला कोच रवाना किया गया । यह फैक्टरी ऐतिहासिक शहर कपूरथला से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।