इंडियन आर्मी ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) से 10+2 पास अभ्यर्थियों के लिए 50 वें कोर्स से ऑफिसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किया है। इंडियन आर्मी की इस भर्ती में अविवाहित पुुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी टीईएस 50 में आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 01 जून से 30 जून, 2023 तक उपलब्ध रहेगा।