REET Exam 2021 Latest Update: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा की तिथियां पूर्व में ही जारी कर दी गई हैं। इस बार रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इसमें जरुरी बदलावों को लेकर इसे कोर्ट में ले जाया गया। जिसमें हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद बीएड डिग्रीधारी युवाओं को भी फर्स्ट लेवल के लिए आवेदन के आदेश जारी कर दिए। अब रीट भर्ती परीक्षा के आयोजन को लेकर तिथियों में बदलाव की मांग की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा की तारीख 25 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने परीक्षा की तिथियों को संशोधित करने की मांग उठाई है।