RPSC Recruitment 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के लिए राजस्थान अभियांत्रिकी सेवा के अंतर्गत सहायक परीक्षण अधिकारी के पदों तथा राजस्थान हॉर्टिकल्चर सेवा के अंतर्गत अधीक्षक उद्यान के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर दिया हुआ है।