
SBI Vacancy 2026 (Image- AI)
SBI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी और खासकर बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कॉन्करेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 821 कॉन्करेंट ऑडिटर के पद भरे जाएंगे। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। इसके लिए मिनिमम अवधि एक साल और अधिकतम तीन साल होगी या जब तक नियुक्त किए गए अधिकारी 65 साल के नहीं हो जाते। आवेदन की प्रक्रिया 14 मई, 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 जून, 2026 तय की गई है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई द्वारा तय की गई कुछ खास शर्तें पूरी करनी होंगी:
एसबीआई ने रिटायरमेंट ग्रेड के अनुसार हर महीने मिलने वाली सैलरी की जानकारी भी साझा की है। यह सैलरी अधिकारी की पेंशन को बिना प्रभावित किए अलग से दी जाएगी:
इच्छुक उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं:
युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें। इसके अलावा किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।
Updated on:
15 May 2026 05:02 pm
Published on:
15 May 2026 05:02 pm
