6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC School Lecturer Vacancy 2018 में पूछे जाएंगे ऐसे सवाल, जानिए कैसे होगा एग्जाम

RPSC School Lecturer Vacancy 2018 में 10 विषयों के पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 02, 2018

RPSC School Lecturer Vacancy 2018

RPSC ने School Lecturer Vacancy 2018 जारी कर दी है। आरपीएससी ने स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती में भौतिक शास्त्र विषय के 187 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। हालांकि पिछली भर्ती की तुलना में इस बार पदों की संख्या कम है। इस बार स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में 2 प्रश्न-पत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके पहले पेपर में कुल 15 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।


10 विषयों का पाठ्यक्रम
RPSC ने School Lecturer Vacancy 2018 के पाठ्यक्रम में 10 विषयों को शामिल किया गया है। इनमें भारतीय इतिहास स्वतंत्रता संग्राम व राजस्थान का इतिहास के 15 सवाल, भारतीय इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम के आठ व राजस्थान इतिहास के सात सवाल होंगे। मानसिक योग्यता, सांख्यिकी, गणित-माध्यमिक स्तर, हिंदी व अंग्रेजी के 20 सवाल पूछे जाएंगे। तर्कशक्ति के 4, गणित, सांख्यिकी के 8, हिंदी व अंग्रेजी के 4-4 सवाल शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य विज्ञान, भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान का भूगोल के 15, सामान्य विज्ञान के पांच, भारतीय राजव्यवस्था के पांच, राजस्थान का भूगोल के पांच, समसामयिकी के दस और शैक्षणिक प्रबंधन के 15 सवाल पूछे जाएंगे। इस तरह से पहला पेपर 150 अंकों का होगा। इसमें विज्ञान संकाय के स्टूडेंट्स को मुख्य फोकस भारतीय इतिहास, राजव्यवस्था, राजस्थान का इतिहास व भूगोल पर करना होगा।

150 सवाल पूछे जाएंगे पेपर में
भौतिक शास्त्र विषय के पेपर में 150 सवाल 300 अंकों के होंगे। भौतिक विज्ञान के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें 55 सवाल माध्यमिक स्तर, 55 सवाल स्नातक स्तर और 10 सवाल स्नातकोत्तर स्तर के होंगे। वहीं, 30 सवाल शिक्षा मनोविज्ञान के होंगे। स्नातक स्तर पर 9 विषय दिए गए हैं।


आयु सीमा
इस भर्ती में पदों के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।


ऐसे करें आवेदन
www.bankofbaroda.co.in/careers.htm पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किया गया है। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में जनरल और ओबीसी कोटे के उम्मीदवारों को 600 रुपए और एससी/एसटी कोटे के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।