30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे में निकलेगी 1 लाख 30 हजार पदों की भर्ती, पढ़िए रेल मंत्री का बयान

भारतीय रेलवे लाखों सवा लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालने के बाद एकबार फिर से खुशखबरी लेकर आई है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Aug 13, 2018

Indian Railway recruitment

रेलवे में निकलेगी 1 लाख 30 हजार पदों की भर्ती, पढ़िए रेल मंत्री का बयान

भारतीय रेलवे लाखों सवा लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालने के बाद एकबार फिर से खुशखबरी लेकर आई है। रेलवे अब फिर से लाखों युवाओं को रोजगार देने की तैयारी कर रही है। इस बारे में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद बयान दिया है कि जल्द ही लाखों की संख्या में भर्तियां निकाली जाएंगी। पीयूष गोयल ने बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रेलवे में जल्द ही 1,30,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनके लिए भी सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा और ये भर्तियां बिना इंटरव्यू के की जाएंगी।

महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें
गोयल ने आरपीएफ भर्ती में भी कुछ नियमों के बदलाव की जानकारी भी दी है। उनके मुताबिक रेलवे पुलिस फोर्स में होने वाली इस भर्ती में 9500 से 10000 जवानों का चयन किया जाएगा। इनमें से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी।


ग्रुप सी की भर्ती बढ़ाकर 60 हजार की
उन्होंने कहा कि रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए बंपर भर्ती निकाली हुई हैं। इनके लिए करीब 2 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पहले 90 हजार के लिए निकली इस भर्ती में पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जबकि हाल ही में ग्रुप सी पदों की संख्या भी करीब दोगुनी यानी 60 हजार कर दी गई है। इस भर्ती के ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है और जल्द ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा की प्रकिया भी शुरू हो गई है और ग्रुप सी की परीक्षा जारी है।

सभी ट्रेनों में जल्द सीसीटीवी

रेलवे सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी तेजस्विनी की तारीफ करते हुए गोयल ने कहा कि महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के प्रति रेलवे को समर्पित करेंगे। देश के सभी 6000 रेलवे स्टेशनों और सभी ट्रेनों में जल्द सीसीटीवी लगाएंगे ताकि शरारती तत्बों पर कठोरता से अंकुश लगाया जा सके।