RRB Recruitment Last Date Extended: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 21 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। रेलवे बोर्ड ने गैर-तकनीकी और प्रशासनिक विभाग के तहत कल्याण निरीक्षक, लाइब्रेरियन, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, मुख्य कानून सहायक और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। करीब 1036 पदों पर भर्ती निकाली गई है।