29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSMSSB Exam Calendar: जारी हुआ RSMSSB का एग्जाम कैलेंडर, देखे यहां कोनसी एग्जाम कब होगी

RSMSSB ने आगामी होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। हर साल राजस्थान बोर्ड के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी करता है।

2 min read
Google source verification
,

RSMSSB Exam Calendar 2023-24 Out

RSMSSB Exam Calendar 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आगामी होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स जारी किये गए कलेंडर को अपनी सुविधा के अनुसार डाउनलोड करके भी देख सकते है। संगणक और पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी। ‌जबकि कृषि पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर की परीक्षा 21 अक्टूबर को दो पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, उपकारापाल, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 और पर्यवेक्षक महिला पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा। बता दे RSMSSB हर साल राजस्थान बोर्ड के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी करता है। नोटिस के अनुसार, अस्थायी परीक्षा तिथियां प्रदान की गई हैं। इन भर्तियों के बारे में विस्तृत अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ये हैं एग्जाम डेट्स

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर सीधी भर्ती एग्जाम - 21 अक्टूबर 2023
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती एग्जाम - दिसंबर 2023
डिप्टी कांस्टेबल सीधी भर्ती एग्जाम - दिसंबर 2023
इंफॉर्मेटिक असिस्टेंट सीधी भर्ती एग्जाम - 9 सितंबर 2023
जूनियर लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती एग्जाम 2023- 11 सितंबर 2023
कंप्यूटर सीधी भर्ती एग्जाम - 14 अक्टूबर 2023
पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता)- 14 अक्टूबर 2023
सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती एग्जाम - 21 अक्टूबर 2023
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड- (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग)- दिसंबर 2023

यह भी पढ़ें- UTSAH Portal- अब यूजीसी वेबसाइट का नाम UTSAH पोर्टल, स्टूडेंट्स को मिलेंगे ये फायदे


RSMSSB Exam Notice 2023: विस्तृत कार्यक्रम होगा जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इन भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी करता है। नोटिस के अनुसार, अस्थायी परीक्षा तिथियां प्रदान की गई हैं। भर्तियों के लिए अलग से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। कृपया अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।